आगरालीक्स.(.Agra News 9th June) आगरा में श्री पारस हॉस्पिटल को सील किया जा रहा हैं, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्पिटल पहुंच गई है। 14 महीने में दूसरी बार हॉस्पिटल सील हो रहा है।
आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में 26 अप्रैल को सुबह सात बजे पांच मिनट के लिए आक्सीजन बंद की गई, इससे 22 मरीजों के शरीर नीले पड गए, यह श्री पारस हॉस्पिटल के संचालक डॉ अरिंजन जैन ने वायरल वीडियो में सामने आया है। रात तक चार मरीजों की मौत हो गई। इस मामले में डॉ अरिंजय जैन के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मंगलवार को महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
हॉस्पिटल में भर्ती थे 55 मरीज, किया जा रहा सील
हॉस्पिटल में मंगलवार को 55 मरीज भर्ती थे, इसमें से हॉस्पिटल संचालक के कहने पर कुछ मरीज चले गए। यहां भर्ती अन्य मरीजों को रात को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस और निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्पिटल पहुंच गई। हॉस्पिटल को सील किया जा रहा है।
14 महीने में दूसरी बार सील हुआ श्री पारस हॉस्पिटल
कोरोना की पहली लहर में 2020 में अप्रैल में श्री पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में मंटोला की महिला भर्ती थी, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। इसकी जानकारी न देने और उस मरीज से आगरा सहित 11 जिलों में कोरोना संक्रमण फैलने पर 23 अप्रैल को हॉस्पिटल को सील कर दिया गया था, सितंबर में हॉस्पिटल की सी खुली थी। अब हॉस्पिटल दूसरी बार सील किया गया है।