आगरालीक्स..(Agra News 13th June) आगरा में ताजमहल खुलने पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं, ताजमहल खुलने के के साथ ही होटल और रेस्टोरेंट, माल और जिम भी खुल सकते हैं। ताजमहल 15 जून तक बंद है।
एक जून से आगरा अनलॉक हो गया है, आगरा में सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन बाजार खुल रहे हैं। लेकिन माल, जिम, सिनेमा घर, होटल, रस्टोरेंट बंद हैं। बाजार भी सुबह सात से रात सात बजे तक ही खुल रहे हैं। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी है।
15 जून तक बंद है ताजमहल
आगरा अनलॉक हो चुका है लेकिन ताजमहल बंद है। ताजमहल को 15 जून तक बंद रखने के आदेश जारी हुए थे। आज और कल में नए आदेश जारी हो सकते हैं। जिस तरह से कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं। पर्यटकों की सीमित संख्या के साथ 16 जून से ताजमहल पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है।
होटल और रेस्टोरेंट को भी अनलॉक होने का इंतजार
आगरा में होटल और रेस्टोरेंट की बहुत संख्या है, इन इंडस्ट्री से तमाम लोग जुडे हुए हैं लेकिन ताजमहल के साथ ही होटल और रेस्टोरेंट बंद होने से कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। इस इंडस्ट्री से जुडे कारोबारी और काम करने वाले कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।