आगरालीक्स..(Agra News 14th June). आगरा में 60 घंटे बाद बाजार खुले, लेकिन बाजार रात सात बजे तक ही खुलेंगे। अभी अनलॉक के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आगरा में शुक्रवार रात सात बजे बाजार बंद हो गए थे, इसके बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी में बाजार बंद रहे। सोमवार सुबह सात बने, यानी 60 घंटे बाद बाजार खुल गए हैं। बाजारों में चहल कदमी देखी जा रही है, दोपहर होते होते बाजार में भीड दिखाई देने लगेगी।
केस लगातार कम होने पर 21 जून से पाबंदी हो सकती हैं कम
कोरोना के केसों में गिरावट आई है, 13 जून को कोरोना के आठ ही केस आए हैं। इसी तरह से कोरोना के नए केस में लगातार गिरावट आती है तो 21 जून से पाबंदी कम की जा सकती हैं। बाजारों को खोलने का समय बढाया जा सकता है। अभी बाजार रात सात बजे तक खुल रहे हैं, इससे कारोबारियों के साथ ही लोगों को भी परेशानी हो रही है। मगर, 21 जून से बाजार रात नौ बजे तक खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि यह निर्णय कोरोना के केस और सक्रिय केस को देखते हुए लिया जाएगा।