आगरालीक्स…(19 June 2021 Agra News) आगरा में शराब सेल्समैन से दिनदहाड़े लाखों की लूट. शराब की दुकानों से कलेक्शन करके जा रहा था सेल्समैन. पीछे से आए बाइक सवार ले गए नोटों से भरा बैग.
शराब की दुकानों से कलेक्शन करके जा रहा था सेल्समैन
आगरा में शराब सेल्समैन से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. शराब सेल्समैन दुकानों से कलेक्शन कर करीब सवा दो लाख रुपये कैश लेकर बाइक से जा रहा था लेकिन पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उसके पास से बैग छीनकर ले गए. दिनदहाड़े हुई इस लूट से एसएसपी मौके पर पहुंच गए. मामला थाना अछनेरा क्षेत्र का है. एसएसपी मुनिराज के अनुसार घटना करीब साढ़े 11 बजे से 12 बजे के बीच की है बाइक सवार एक सेल्समैन शराब की दुकानों से कलेक्शन करता हुआ अपनी बाइक से जा रहा था. उसने कैश का बैग बाइक की पेट्रोल की टंकी के ऊपर रख लिया था. तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उसके पास से बैग उठाकर भाग निकले. सेल्समैन ने बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश तुरंत ही नौ दो ग्यारह हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. एसएसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. एसएसपी का कहना है कि बैग के अंदर 2 लाख 25 हजार रुपये कैश था. बदमाश राजस्थान बार्डर की ओर भागे हैं. एसएसपी का कहना है कि टीम गठित कर दी गई है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और बदमाशों को अरेस्ट किया जाएगा.
- 19 June 2021 Agra News
- Acchnera agra
- Acchnera Police Agra
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra police
- Agra today news
- AGra updte news
- Bike rider in Agra
- Bike riding miscreants robbed Rs 2.25 lakh from salesman in Agra#agranews
- crime in Agra
- Loot in Agra
- Salesman Agra
- SSP Agra
- Ssp muniraj agra