Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ 3rd wave not affect business so wear mask, get vaccinated#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

3rd wave not affect business so wear mask, get vaccinated#agranews

249

आगरालीक्स…(19 June 2021 Agra News) आगरा के व्यापारी आए ​टेंशन में. बोले—कोरोना की तीसरी लहर से न बिगड़ें हालात, ऐसे में अभी से हो जाएं सतर्क

व्यापारियों को दी एहतियात बरतने की चेतावनी
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने आज प्रधानमंत्री मोदी और एम्स के चीफ डाक्टर रणदीप गुलेरीया के द्वारा दी गई चेतावनी के बाद अपने सभी व्यापारियों को आगाह किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना को दूसरी लहर के थमने से हमें लापरवाही कतई नहीं बरतनी चाहिए. हमें पहले की तरह ही कोरोना प्रोटोकोल का पालन करना है. उन्होंने कहा कि एम्स के चीफ डाक्टर रणदीप गुलेरिया के द्वारा दी गई चेतावनी है कि 6-8 हफ्ते में फिर तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है. अनलॉक होते ही फिर से लोगों ने भीड़भाड़ में जाना, मास्क के बिना घूमना और सोशल डिसटेंस का पालन नहीं करना शुरू कर दिया है. इसे रोकना होगा, नहीं तो तीसरी लहर अपना असर दिखा सकती है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा आज प्रधान मंत्री ने भी देश की जनता को सावधान किया है कि शादियों— पार्टियों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि फिर से लोग शादियों में जाने लगे हैं. वहां कोरोना प्रोटोकोल का पालन नहीं हो रहा है. इसीलिए आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने आगरा की जनता और व्यापारियों को चेतावनी दी है कि शादियों में कम से कम जायं और कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का पालन करें. नहीं तो फिर पहले जैसे हालातों से सामना करना पड़ेगा. हम दूसरी लहर में अपने कई साथियों को खो चुके हैं.

इन्होंने की अपील
टीएन अग्रवाल, कन्हैया लाल राठौर, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, नितेश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, अशोक मंगवानी, राकेश बंसल, रमन लाल गोयल.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police searching for youth open fire in Dayalbagh Agra

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग के 100 फीट रोड पर फायरिंग कर सनसनी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 294 driving licence suspend for violating traffic rules in Agra

आगरालीक्स… आगरा में यातायात के नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित,...

error: Content is protected !!