आगरालीक्स .(Agra News 20th June).आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल प्रकरण में वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस ने मोबाइल जब्त किया है, इसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
आगरा में सात जून को श्री पारस हॉस्पिटल, भगवान टॉकीज का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो तीन हिस्से में था और वीडियो में डॉ अरिंजय जैन अपने दोस्त से 26 अप्रैल को आक्सीजन की कमी होने पर पांच मिनट की माकड्रिल करते हुए आक्सीजन बंद करने और 22 मरीज छट जाने की बात कह रहे थे। इस मामले में पुलिस वीडियो बनाने वाली की तलाश में जुटी हुई है।
जीवनी मंडी के रहने वाले युवक को पकडा
पुलिस ने वीडियो बनाने की आशंका पर जीवनी मंडी के रहने वाले एक युवक को पकडा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यू आगरा पुलिस ने वीडियो बनाने की आशंका पर जीवनी मंडी के एक युवक को पकडा। उससे पूछताछ की गई। युवक ने वीडियो बनाने से इन्कार कर दिया।
मोबाइल की होगी फोरेंसिक जांच
पुलिस पूछताछ में युवक ने वीडियो बनाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसके मोबाइल को चेक किया गया, उसमें श्री पारस हॉस्पिटल से संबंधित कोई वीडियो नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि युवक ने वीडियो डिलीट कर दिया है, मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जिससे वीडियो बनाने के बाद डिलीट किया गया है तो पता चल जाए।