आगरालीक्स…(21 June 2021 Agra News) दर्दनाक…आगरा में 4 साल के बच्चे की मौत. दिल दहला देने वाला हादसा.
घर के पास ही बना हुआ है गड्ढा
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में सोमवार को 4 साल के एक बच्चे की गंदे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रुनकता के गांव लोहकरेरा रहने वाले राजेश अपने घर के पास बाड़े की तार फेंसिंग कराने के लिए खंभे लगवा रहा था जिसके लिए ढाई फुट गहरे गड्डे खोदे गए थे. इसमें एक गड्ढा ऐसा था जिसमें पानी भी जा रहा था और उसके अंदर गीली मिट्टी हो गई थी. बताया जाता है सोमवार दोपहर को राजेश का 4 साल का बेटा कृष्णा घर के पास ही खेल रहा था. बताया जाता है कि किसी समय कृष्णा इस गड्ढे मे गिर गया. कृष्णा सिर के बल गड्ढ़े में गिरा जिसके कारण वह निकल नहीं पाया. इधर एक घंटे बाद राजेश बाड़े की तरफ गया तो गड्ढे में बच्चे के पैर दिखाई दे रहे थे. आनन—फानन में बच्चे को बाहर निकाल कर देखा तो बच्चे के मुंह में मिटटी भरी हुई थी. बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है. सूचना पर रुनकता पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन परिजनों ने कोई भी कार्यवाही करने से मना कर दिया.