आगरालीक्स…(25 June 2021 Agra News) आगरा में जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर अयूब अली का हुआ तबादला. मिलने के लिए पहुंचे आगरा के व्यापारी
पदोन्नति के लिए दीं शुभकामनाएं
आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर अयूब अली का तबादला होने पर विदाई देते हुए उन्हे पदोन्नति की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां दी. अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने कहा कि हमारी शुभकामनायें आपके साथ हैं. हम चाहते हैं कि आप फिर से पदोन्नति होकर कमिश्नर ग्रेड 1 बनकर आगरा आएं. मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी ने बुके से उनका स्वागत कर आजमगढ़ पदोन्नति होकर जाने की बहुत—बहुत बधाई व शुभकामनाएँ दी. साथ में विदाई देने वालों में कन्हैयालाल राठौर, राजेश सिंघल, नितेश अग्रवाल, अशोक मंगवानी, जयप्रकाश अग्रवाल, अशोक मंगवानी, संदीप गुप्ता आदि पदाधिकारी गण उपस्थित हुए.