आगरालीक्स…(30 June 2021 Agra News) आगरा में कल से खुल रहे स्कूल. पेरेंट्स के पास आने लगे फीस के मैसेजेस. जानिए फीस को लेकर क्या हैं निर्देश
अभी टीचर्स और कर्मचारी ही स्कूल आएंगे
कोरोना महामारी के कारण पिछले 3 महीने से बद आगरा में एक जुलाई यानी कल से स्कूल खुल रहे हैं. इसको लेकर स्कूलों में साफ सफाई व सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है. हालांकि अभी स्कूलों में स्टूडेंट्स के आने के निर्देश नहीं हैं. अभी केवल शिक्षकों व कर्मचारियों को ही स्कूल आना है. इस संबंध में आगरा के बीएसए राजीव कुमर यादव ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय एक जुलाई से खुल रहे हैं. अभी टीचर्स और कर्मचारियों को ही सकूल आना है जो कि नए स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन से लेकर पुस्तक वितरण, मिड डे मील और आनलाइन क्लासेस की जिम्मेदारी निभाएंगे. इसलिए उन्हें नियमित स्कूल आने के निर्देश हैं.
निजी स्कूल भी खुलेंगे
इधर आगरा में एक जुलाई यानी कल से निजी स्कूल भी समय से खुलेंगे. यहां भी अभी टीचर्स और स्टाफ को ही बुलाया जाएगा. स्कूल से ही टीचर्स बच्चों की आनलाइन क्लासेज लेंगे. स्कूलों में भी साफ सफाई आदि पर ध्यान दिया जा रहा है.
फीस के आने लगे मैसेजेस
एक जुलाई से स्कूल खुलने और फिर से दोबारा आनलाइन क्लास स्टार्ट होने से पहले स्कूलों की तरफ से पेरेंट्स के पास फीस को लेकर मैसेजेस पहुंचना शुरू हो गए हैं. अभिभावकों से बच्चे की आनलाइन क्लास जारी रखने के लिए फीस जमा करने की मांग की जा रही है. स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि अभी तक कई बच्चों के पेरेंट्स ने फीस जमा ही नहीं की है. अगर वो फीस जमा नहीं करेंगे तो कैसे काम चलेगा.
नहीं ले सकेंगे बढ़कर फीस
इधर सरकार का आदेश है कि सभी स्कूल पिछले साल की तरह ही इस बार फीस ले सकेंगे. इस सेशन में भी किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी फीस में नहीं की जाएगी. इसके अलावा अन्य एक्टिविटीज के भी कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. अगर किसी स्कूल ने फीस बढ़कर ली है तो वह आने वाले महीनों में उसे समायोजित करे. पिछले सेशन में जिस हिसाब से फीस ली गई थी उसी हिसाब से इस सेशन में फीस ली जाएगी. आगरा में इसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा भी आदेश जारी किए गए हैं. अगर कोई स्कूल इसके बावजूद फीस बढ़ाता है और उसकी शिकायत आती है तो स्कूल पर एक्शन लिया जा सकता है.