आगरालीक्स…(3 July 2021 Agra News) आगरा में तापमान घटा पर फिर भी गर्मी नहीं हुई कम. शनिवार को भी यूपी में टॉप पर आगरा का टेम्परेचर..पढ़िए कब होगी बारिश
दिन—रात गर्मी से लोग परेशान
आगरा में शुक्रवार शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में थोड़ी सी कमी तो आई है लेकिन फिर भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है. दिन में चिलचिलाती धूप और रात को उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर रखा है. बारिश हो नहीं रही है ओर गर्मी है कि कम होने का नाम नहीं ले ही है. हाल ये है कि शनिवार को भी आगरा का तापमान प्रदेश में टॉप पर रहा. शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.1 सेल्सियस दर्जकिया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 रहा.
तीन दिन मौसम रहेगा साफ, फिर बारिश की संभावना
इधर मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार आगरा में फिलहाल तीन दिन तक तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है. हालांकि 7 जुलाई से आगरा में बारिश के आसार भी मौसम ने जताए हैं.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान हो रहा फेल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान आगरा के लिए तो अभी तक फेल ही साबित हुआ है. कुछ दिनों पहले मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था लेकिन आगरा में बादल भी नहीं छाए. इसके बाद गुरुवार को एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई लेकिन शुक्रवार शाम को ही बारिश हो गई. अभी भी मौसम विभाग 7 जुलाई से बारिश की संभावना जता रहा है लेकिन ये पूर्वानुमान कितना सटीक बैठता है ये तो 7 जुलाई के बाद ही पता चलेगा.
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
04-Jul | 26.0 | 38.0 | Partly cloudy sky | |
05-Jul | 27.0 | 38.0 | Partly cloudy sky | |
06-Jul | 27.0 | 39.0 | Partly cloudy sky | |
07-Jul | 26.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
08-Jul | 26.0 | 36.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm | |
09-Jul | 25.0 | 35.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |
- 3 July 2021 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Agra weather
- AGra weather forecast
- Agra weather forecst
- Current temperature in Agra
- Temperature decreased but still the heat did not decrease in Agra..know the temperature here#agranews
- Temperature in Agra