आगरालीक्स…(3 July 2021 Agra News) आगरा में पुलिस ने पकड़े 9 ऐसे दोस्त. जो सूनसान इलाकों में रैकी कर करते थे डकैती. फाइनेंस कर्मी का रुपयों से भरा बैग इन्हीं ने किया था पार
आगरा पुलिस ने 9 ऐसे शातिर दोस्तों को अरेस्ट किया है जो कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी की वारदात करते थे तो वहीं सूनसान इलाकों में रैकी की बाद वारदात को अंजाम देते थे. इन्हीं बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी के रुपयों से भरा बैग चोरी किया था. पुलिस ने इनके कब्जे से 55 हजार रुपये व अन्य सामान बरामद किया है.
24 जून को यशपाल सिह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवाजी नगला गूजर ने थाना शमसाबाद में तहरीर दी थी कि वह एक फाइनेंस कमी्र में ब्रांच मैनेजर है. 23 जून को कंपनी के कर्मचारी नरेंद्र पुत्र कल्यन सिंह व श्रीओम पुत्र कप्तान सिंह अपने फील्ड से कलैक्शन करके लौट रहे थे. गढ़ी जहार सिंह मोड पर दो अज्ञात युवक इनके पास से झपट्टा मरकर रुपयों से भरा बैग छीन ले गए. बैग में एक लाख 35 हजार रुपये थे. पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की तो पता चला कि नरेंद्र खेत में पड़ी चारपाई पर लेटा था व श्रीओम बैठा हुआ था. बैग इनके सिरहाने रखा हुआ था. तभी एक लड़का चुपचाप बैग को उठाकर भाग गया. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था.
चेकिंग के दौरान पकड़े सभी शातिर
दो जुलाई की रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक गिरोह ग्राम खेड़ा गढ़ी जहान सिंह के बीच एलन पब्लिक स्कूल के पीछे खाली खेत में नीम के पेड़ के पास एकत्रित होकर मय असलाह के डकैती की योजना बना रहे हैं. इस पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची. पुलिस ने चारों ओर से घेरते हुए सभी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन इन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया. इस पर पुलिस ने चारों ओर से घेरते हुए 9 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया.
पकड़े गए बदमाशों के नाम
साजिद उर्फ भोला पुत्र इस्लाम
अरविंद पाठक उर्फ छोटू पंडित
सूजर पुत्र सुभाषचंद्र
आदित्य शर्मा पुत्र हरीओम
साहिल शेख पुत्र नैसे
मुनेश कुमार पुत्र रतनपाल
आदित्य शर्मा पुत्र रामजी पाठक
सौरभ भारद्वाज पुत्र दिनेश भारद्वाज
भानू पुत्र रोशनलान
इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में सभी ने बताया कि वह आपस में दोस्त हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मौका देखकर चोरी करते हैं एवं सूनसान इलाकों में रैकी करने के बाद लूट व डकैती को अंजाम देते हैं. पुलिस ने इनके पास से 55070 रुपये, एक सैमसंग टैबलेट टूटा हुआ, दो अवैध तमंचा 315 बोर मय 8 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो अवैध चाकू बरामद किए हैं.
फाइनेंसकर्मी का बैग यही लूट कर ले गए थे
पूछताछ में इन्होंने बरामद रुपयो व टैबलेट के बारे में बताया कि उन्होंने 23 जून को गढ़ी जहार सिंह मोड के पास चाय पाने के खोखे के पास से दो फाइनलेंसकर्मियों के पास से उनका बैग जो चारपाई पर रखा हुआ था, हमने चोरी कर लिया था. उसमें रखे रुपयों को हमने आपस में बांट लिया और टैबलेट आॅन नहीं हो रहा था तो पकड़े जाने के डर से हमने इसे तोड़ दिया. बैग में मिले रुपयों को हमने खर्च कर लिया एवं बरामद रुपये उन्हीं रुपयों में से बचे हुए हैं.