आगरालीक्स…(4 July 2021 Agra News) आगरा में गर्मी थोड़ी कम हुई है. 24 घंटे बाद तेजी से बदलेगा मौसम. बादल छाएंगे, बारिश भी होगी. तापमान इतना घट जाएगा.
रविवार को इतना रहा तापमान
आगरा में कल से गर्मी में कुछ हल्की राहत मिली है. रविवार को यूं तो मौसम साफ रहा लेकिन बीच—बीच में हल्के बादल भी छाए. शनिवार रात को थोड़ी देर के लिए हुई बारिश का असर रविवार को देखा गया. गर्मी का प्रभाव थोड़ा कम देखा गया. लेकिन फिर भी तापमान 40 डिग्री से अधिक और प्रदेश में सबसे गर्म शहर आगरा ही बना हुआ है. आगरा में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 40.7 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
तेजी से बदलेगा मौसम
इधर मौसम विभाग ने एक बार फिर से आगरा में मौसम तेजी से बदलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से शहर को गर्मी से राहत मिलना शुरू हो जाएगा. बादल भी छाएंगे और बारिश भी होगी. हालांकि सबसे अच्छी बारिश की संभावना फिलहाल 10 जुलाई को ही जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री से भी नीचे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
05-Jul | 26.0 | 39.0 | Partly cloudy sky | |
06-Jul | 26.0 | 38.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
07-Jul | 25.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
08-Jul | 25.0 | 36.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
09-Jul | 24.0 | 35.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm | |
10-Jul | 24.0 | 35.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |