आगरालीक्स..(Agra News 6th July). आगरा में रूफ टॉप रेस्टोरेंट और बार खुल गए हैं। नौ बजे तक एंट्री,
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में रूफ टॉप रेस्टोरेंट भी बंद हो गए थे, अनलॉक 3 में बाजारों में रौनक लौटने लगी है। इसके साथ ही रूफ टॉप रेस्टोरेंट भी खुल गए हैं।
रात नौ बजे तक एंट्री
आगरा में एक दर्जन से अधिक रूफ टॉप रेस्टोरेंट एंड बार हैं, यहां रात को युवक युवती जमकर मस्ती करते हैं और अपनी पसंद की डिशेज का आनंद लेते हैं। बर्थडे पार्टी से लेकर शादी की सालगिरह सेलीब्रेट करते हैं। अब रूफ टॉप रेस्टोरेंट खुल गए हैं। रात नौ बजे तक एंट्री दी जा रही है।
मीनू के हिसाब से चार्ज
रूफ टॉप रेस्टोरेंट और बार में भी बदलाव हुआ है, कोरोना काल में रूफ टॉप रेस्टोरेंट और बार को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में अब कस्टमर के लिए अलग अलग चार्ज हैं, डिशेज में भी बदलाव किया गया है। रेगूलर कस्टमर के लिए अलग चार्ज है।