Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Heat waves continue in Agra, one passenger dead at Agra Cantt station…#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Heat waves continue in Agra, one passenger dead at Agra Cantt station…#agranews

148

आगरालीक्स…(8 July 2021 Agra News) आगरा में भीषण गर्मी. केरला एक्सप्रेस से उतरा यात्री. अचानक हुई उल्टी और फिर मौत. गुरुवार को भी रिकॉर्ड टेम्परेचर. कल से मिल सकती है राहत

गुरुवार को 42 डिग्री से अधिक रहा तापमान
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण लोगों के हाल बेहाल हैं. सुबह सात बजे से ही चमकीली धूप पड़ना शुरू हो जाती है जिसमें एक पल भी ठहरना मुश्किलभरा होता है. कड़क धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोग बारिश होने की दुआ करने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन बारिश तो दूर की बात शहर में बादल भी नहीं छा रहे हैं. उमस भरी गर्मी में पांच दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है. गुरुवार को भी आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा. गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री अधिक 31.8 रिकॉर्ड दर्ज किया गया.

आगरा कैंट पर यात्री की मौत
इधर आगरा कैंट पर उतरे एक यात्री की उल्टी आने के बाद मौत हो गई. यात्री केरला एक्सप्रेस वे से आ रहे थे. इन्हें आगरा ही उतरना था और यहां से इन्हें फर्रूखाबाद के लिए जाना था. बताया जाता है ट्रेन में सवार रामसरन भी केरला एक्सप्रेस वे से आ रहा था. इनके साथ एक महिला और एक पुरुष भी थे. जैसे ही आगरा कैंट पर ट्रेन रुकी और रामसरन उतरे तभी अचानक उन्हें उल्टी आई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

कल से मिल सकती है राहत
इधर कई दिनों से मौसम विभाग बारिश होने की संभावना तो जता रहा है लेकिन आगरा में बारिश होने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि एक बार फिर से मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा को कल से गर्मी से राहत मिल सकती है. आगरा में आने वाले एक सप्ता​ह तक अच्छी बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है.

आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान

09-Jul29.036.0Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
10-Jul28.036.0Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
11-Jul26.035.0Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
12-Jul26.034.0Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
13-Jul25.035.0Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
14-Jul25.035.0Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!