आगरालीक्स.(Agra News 9th July). आगरा का युवक रात में अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने पहुंचे, उसे लोगों ने पकड लिया, जमकर धुनाई की।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र का रहने वाले युवक की शिकोहाबाद क्षेत्र की युवती से दोस्ती हो गई। युवक गुरुवार रात को अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच गया।
पेड से बांधकर पीटा
युवक अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने के लिए गांव में पहुंच गया, परिजनों को जानकारी होने पर स्थानीय लोग आ गए। युवक को पेड से बांधकर जमकर पिटाई लगाई।
युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस
युवक की लोगों ने पेड से बांधकर जमकर पिटाई लगाई, युवती ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवक को लोगों से छुडाया और शिकोहाबाद में अस्पताल में भर्ती कराया है।