नईदिल्लीलीक्स… ( 9 July ) । देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर जरूर पड़ी है, लेकिन केरल समेत पांच राज्यों में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 43,393 कोरोना संक्रमण के नए मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें केरल में ही 13,772 नए मरीज मिले हैं। केरल के अलावा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और असम में भी कोरोना का कहर जारी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 911 मरीजों की मौत हुई है। सर्वाधिक 439 मौतें महाराष्ट्र में तथा 142 मौतें केवल केरल में हुई हैं। अब तक 2,98,88,284 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैंष
बच्चों को वैक्सीन सितंबर में
देश में 12 से 18 साल तक के बच्चों को सितंबर से वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की संभावना के मद्देनजर यह एक राहतकारी सूचना है।
वैक्सीन का मामलों पर गठित विशेष समिति ने संकेत दिया है कि जाइडस कैंडिल की कोरोना वैक्सीन को बच्चों पर किए गए ट्रायल के नतीजे सितंबर के पहले सप्ताह तक मिल जाएंगे।