नईदिल्लीलीक्स… ( 9 July ) । केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के कृषि कानूनों को लेकर गत दिवस दिये बयान के बाद आंदोलनरत किसानों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
कृषि मंत्री तोमर ने शुक्रवार को बयान जारी किया था कि सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी लेकिन आंदोलनकारी किसानों से वार्ता को तैयार है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार चाहे लाठी-डंडो के बल पर किसानों को भगा दे, लेकिन सरकार चाहे लाठी-डंडो के बल किसानों से जो भी बातचीत होगी, वह बिना शर्त होगी। उन्होंने कहा कि किसान केवल कानून वापसी के मुद्दे पर बातचीत करेंगे।
टिकैत ने कहा कि किसान बीते आठ महीने से आरपार की लड़ाई के लिए आंदोलन कर रहे हैं। सरकार चाहती है कि किसान यहां से चले जाएं लेकिन हम जाएंगे तो बातचीत से ही, वरना सरकार लाठी-डंडे और गोली के जरिये किसानों को भगा दे।