Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Metro Project: 50 pillars ready in 7 months, first station completely in shape…#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro Project: 50 pillars ready in 7 months, first station completely in shape…#agranews

164

आगरालीक्स…(12 July 2021 Agra News) आगरा में मेट्रो की स्पीड देखिए—7 महीने में 50 पिलर तैयार, पहला स्टेशन पूरी तरह शेप में आया. फोटोज देखें

7 महीने में इतनी स्पीड पर आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट
ताजनगरी में मेट्रो निर्माण का काम तेज रफ्तार के साथ किया जा रहा है। यूपी मेट्रो ने महज 7 महीने में 50 पीयर्स का निर्माण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही अबतक 533 पाइल एवं 97 पाइलकैप का निर्माण किया जा चुका है। वहीं, बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में अबतक 10 डबल टी गर्डर एवं 14 पीयर कैप बनकर तैयार हो गए हैं। यूपीएमआरसी के प्रबंघ निदेशक कुमार केशव ने इस उपलब्घि के लिए आगरा मेट्रो टीम की सराहना की है।

Image

हमारे लिए बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने कहा कि आगरा मेट्रो टीम ने तय समय में 50 पीयर्स का निर्माण पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यूपी मेट्रो विकास की इस रफ्तार को कायम रखते हुए निर्धारित समय में प्रायोरिटी कॉरिडोर का निर्माण पूरा कर शहरवासियों को विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा प्रधान करेगी।

तेज रफ्तार के साथ निर्माण कार्य
बता दें कि ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन में तेज रफ्तार के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच प्रायोरिटी कॉरिडोर में अब तक 533 पाइल, 97 पाइलकैप और 50 पीयर्स (पिलर) का निर्माण पूरा कर लिया है। प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में कुल तीन स्टेशनों (ताज ईस्ट गेट- बसई- फतेहाबाद रोड) का निर्माण किया जाना है, जिसमें से ताज ईस्ट गेट एवं बसई स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। आगरा मेट्रो के पहले स्टेशन ताज ईस्ट गेट के सभी पीयर (पिलर) बनकर तैयार हो गए हैं, जल्द ही इस स्टेशन की दोनों साइड पर हॉरिजोंटल बीम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Image

इतना होना है काम
गौरतलब है कि ताजनगरी आगरा में 29.4 कि.मी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 कि.मी. लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके सभी स्टेशन ऐलीवेटिड होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!