अलीगढ़लीक्स… (13 July) । केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उपचार करा रहे पूर्व सीएम कल्याण सिंह को देखने के लिए पहुंची। उन्होंने पूर्व सीएम की हालत के बारे में जानकारी ली।
भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष सचिन जैन ने बताया कि पूर्व सीएम की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। भाजपा के शीर्ष नेता भी लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं। पूर्व सीएम के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया अतरौली की जनता को लगातार पूर्व सीएम के स्वास्थ्य के बारे में अवगत करा रहे हैं।
पूर्व सीएम कर रहे हैं सभी से बात
पूर्व सीएम कल्याण सिंह अब मिलने वालों से बात कर रहे हैं। इसी तरह से स्वास्थ्य में सुधार होता रहा तो जल्दी ही जनता के सामने अपने विचार रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के काफी संख्या में लोग अतरौली विधान सभा मीडिया ग्रुप पर पूर्व सीएम का हाल चाल की जानकारी ले रहे हैं।