Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Now only 36 Active corona patients in Agra. Decision for reopening Coaching, Schools and Weekend off may be taken soon
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Now only 36 Active corona patients in Agra. Decision for reopening Coaching, Schools and Weekend off may be taken soon

178

आगरालीक्स….(14 July 2021 Agra News) आगरा में अब केवल 36 कोरोना मरीज. कोचिंग, स्कूल और शनिवार—रविवार बंदी पर निर्णय इसी सप्ताह. पढ़ें बुधवार को कितने मिले पॉजिटिव

बुधवार को 1 कोरोना मरीज मिला
आगरा में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं. इसके अलावा ठीक होने वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं जिसके कारण अब आगरा में सक्रिय मरीजों की लगातार कम हो रही है. बुधवार को आगरा में केवल 1 कोरोना पॉजिटिव मिला जबकि बीते 24 घंटे के अंदर दो कोरोना मरीज इस बीमारी से ठीक होकर अपने घर लौटे हैं. आगरा के प्रशासन ने बुधवार शाम को जारी किए अपने कोरोना अपडेट में बताया कि आगरा में बीते 24 घंटें में 7650 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से केवल एक कोरोना मरीज पॉजिटिव मिला. आगरा में इस समय केवल 36 कोरोना मरीजों का ही इलाज चल रहा है.

आगरा में अब ये है स्थिति
बता दें कि आगरा में अब तक 25718 #Covid19 मरीज मिल चुके हैं जिसमें से 25227 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये हैं. आगरा में अब तक 455 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. रिकवरी प्रतिशत लगातार बेहतर हो रहा है और आगरा में इस समय 98.09 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. बता दें कि आगरा में अब तक 1283450 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है.

कोचिंग, स्कूल और दो दिन की बंदी पर निर्णय इसी सप्ताह
इधर प्रदेश में लगातार कोरोना केस कम होने के कारण आगरा सहित पूरे प्रदेश में इसी सप्ता​ह कोचिंग्स, स्कूल को लेकर निर्णय लिया जा सकता है. बता दें कि देश के कई राज्यों में कोचिंग्स और स्कूल खोलने को लेकर निर्णय लिया जा चुका है. अब उत्तर प्रदेश में भी इसके अनुसार फिलहाल कोचिंग्स और डिग्री कॉलेज खोल दिए जाएंगे. इसके बाद कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई स्कूल में शुरू की जा सकती है. बाद में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को भी स्कूल बुलाया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगामी शुक्रवार को होने वाली टीम 9 की बैठक में इसको लेकर प्रदेश सरकार द्वारा बड़ा निर्णय लिया जा सकता है.

दो दिन की साप्ताहिक बंदी होगी खत्म
वहीं प्रदेश् सरकार द्वारा इसी सप्ता​ह से आगरा सहित पूरे प्रदेश में लागू शनिवार व रविवार की साप्ताहिक बंदी को भी समाप्त किए जाने का निर्णय लिए जाने की पूरी संभावना है. आगरा के व्यापारी भी कई दिनों से प्रदेश सरकार से शनिवार व रविवार की साप्ताहिक बंदी को खत्म् करने की मांग कर रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!