Thursday , 13 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra Metro: 2 elevated stations starting to take shape..see the pictures#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro: 2 elevated stations starting to take shape..see the pictures#agranews

आगरालीक्स…(20 July 2021 Agra News) आगरा मेट्रो के दो ऐलिवेटिड स्टेशन लेने लगे हैं आकार. जामा मस्जिद तक पहुंचेगा सबसे पहले काम. फोटोज में देखिए मेट्रो प्रोजेक्ट की स्पीड

ताज ईस्ट गेट की एक ग्रिड में हॉरिजोंटल बीम की कास्टिंग पूरी
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना का काम तेज गति के साथ किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आगरा मेट्रो के दो स्टेशन ताज ईस्ट गेट एवं बसई अब आकार लेने लगे हैं। ताज ईस्ट गेट स्टेशन पर तीन ग्रिड में से मध्य ग्रिड में हॉरिजोंटल बीम की कास्टिंग का काम पूरा हो गया है। यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने इस उपलब्धि के लिए आगरा मेट्रो टीम की सराहना की है।

गुणवत्ता के साथ विश्वस्तरीय मेट्रो का निर्माण
यूपीएमआरसी के एमडी, कुमार केशव ने कहा कि आगरा मेट्रो की टीम द्वारा सभी मानकों का पालन करते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ विश्वस्तरीय मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगरा मेट्रो की टीम ने पहले मेट्रो स्टेशन की मध्य ग्रिड में हॉरिजोंटल बीम का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा किया है जो कि बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रयोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में तेजी से पीयर निर्माण के साथ ही अब स्टेशन भी आकार लेते नजर आएंगे।

इतना काम हो चुका हैपूरा
बता दें कि आगरा मेट्रो के प्रथम स्टेशन ताज ईस्ट गेट पर तेज गति के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। ताज ईस्ट स्टेशन के लिए अब तक 69 पाइल, 18 पाइलकैप एवं 18 पीयर (पिलर) का निर्माण किया जा चुका है। ताज ईस्ट गेट स्टेशन के कॉन्कोर्स निर्माण के लिए तीन ग्रिड नें हॉरिजोंटल बीम का निर्माण कार्य जारी है, जिसमें से मध्य ग्रिड में बीम की कास्टिंग कार्य पूरा कर लिया गया है।
वहीं, दूसरे ऐलिवेटिड स्टेशन बसई में भी मध्य ग्रिड में हॉरिजोंटल बीम निर्माण का काम शुरू हो गया है। बसई स्टेशन में अब तक 78 पाइल, 17 पाइलकैप एवं 11 पीयर का निर्माण पूरा हो चुका है। इस स्टेशन की मध्य ग्रिड में 6 पीयर पहले ही बनकर तैयार हो गए थे, अब यहां हॉरिजोंटल बीम का निर्माण शुरू किया जा रहा है।
ताज ईस्ट गेट से बसई के बीच बन रहे प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में अबतक 543 पाइल, 98 पाइलकैप एवं 58 पीयर का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, पीएसी स्थित आगरा मेट्रो के प्रथम डिपो में अबतक 1400 मीटर कम्पाउंड बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा चुका है।

आगरा मेट्रो एक नजर में
गौरतलब है कि ताजनगरी आगरा में 29.4 कि.मी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 कि.मी. लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके सभी स्टेशन ऐलीवेटिड होंगे।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

error: Content is protected !!