आगरालीक्स .(Agra News 22nd July) आगरा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, एक्सप्रेस वे पर दौडती बस में लगी आग, बस रोकने पर अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, एक की मौत।
आगरा में गुरुवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मैनपुरी में गांव नगला धारा पर बस में आग लग गई, तेज स्पीड दौडती बस में आग लगने पर ड्राइवर ने उसे कंट्रोल लिया, इससे बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस खंभे में जा घुसी, इससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में एक की मौत
बस बिहार से दिल्ली के लए जा रही थी। हादसे में घायलों को सैपफई मेडिकल कालेज रेफर किया गया, हादसे में बस के परिचालक राकेश कुमार निवासी मुजफ्फरपुर बिहार की मौत हो गई।