Thursday , 28 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Circle rate released in Agra till 31st July 2022. Read which area is expensive#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Circle rate released in Agra till 31st July 2022. Read which area is expensive#agranews

369

आगरालीक्स…(29 July 2021 Agra News) आगरा में 31 जुलाई 2022 तक के लिए सर्किल रेट जारी. शहर में सबसे महंगा है ये इलाका. पढ़े कौन सा एरिया कितना है महंगा

31 जुलाई 2022 तक नहीं बदलाव नहीं
आगरा में जमीन के रेट फिलहाल अगले एक साल तक नहीं बढ़ेंगे. सर्किल रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. कोरोना संक्रमण को बैनामों में बढ़ोतरी करने के लिए इसका निर्णय लिया गया है. एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि सर्किल रेट में बढ़ोतरी होने से इसका असर बैनामों पर पड़ता है और बैनामा कराने वालों की संख्या में कमी आती है. फिलहाल रेट में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. सर्किल रेट 31 जुलाई 2022 तक अभी जैसे ही रहेंगे. बता दें कि आखिरी बार 1 अगस्त 2017 को सर्किल रेट में बदलाव किया गया था और इस दौरान 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी.

अंतिम बार एक अगस्त 2017 को जारी सर्किल रेट
कलेक्ट्रेट से रूई की मंडी चौराहा 35000
भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक 30000
पृथ्वीनाथ फाटक से वायु विहार 22000
बोदला चौराहा से सिकंदरा चौराहा 42000
कोठी मीना बाजार से हनुमान नगर चौराहा 39000
राम नगर तिराहे से अवधपुरी चौराहा 26000
पश्चिमपुरी चौराहा से शास्त्रीपुरम तक 38000
कमला नगर बी ब्लॉक मैन रोड सेंट्रल बैंक से पानी टंकी वाला रोड 75000
कमला नगर मैन रोड श्रीराम वाटिका से एफ ब्लॉक कृष्णा टावर तक 77000
कमला नगर डी ब्लॉक मैन रोड अंजुमन बार से पानी की टंकी वाले रोड 72000
सुभाष नगर तिराहा से कर्मचारी फुब्बारा तक 30000
हनुमान मंदिर खंदारी चौराहा से होम साइंस इंस्टीट्यूट 82000
केंद्रीय हिंदी संस्थान से नगला बूढ़ी गांव तक 21000
सुल्तानगंज पुलिया से सूर्या अपार्टमेंट होता हुआ पालीवाल पार्क 52000
संजय प्लेस में आजाद फिलिंग स्टेशन से यश बैंक तक 72000
हरीपर्वत चौराहा से नालबंद चौराहा तक 83000

ये एरिया सबसे महंगा
शहर में सबसे ज्यादा महंगा एरिया हरिपर्वत से लेकर नालबंद चौराहा का है. यहां का सर्किल रेट 83 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है. वहीं केंद्रीय हिंदी संस्थान से नगला बूढ़ी तक का सर्किल रेट 21 हजार रुपये है.

नगर निगम की सीमा से सटे क्षेत्रों में ये हैं महंगे
नगर निगम की सीमा से सटे क्षेत्रों में सबसे अधिक शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, बोदला, बिचपुरी रोड, कालिंदी विहार के हैं तो सस्ते कुबेरपुर, बमरौली कटारा, शमसाबाद रोड के हैं.

बड़े बैनामों की होगी गोपनीय जांच
इस दौरान मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले के दस उप निबंधक कार्यालयों में जो भी बड़े बैनामे किए जाएंगे उन सभी की जांच गोपनीय तरीके से की जाएगी. हर दिन होने वाले बैनामों की संख्या डीएम के पास भी भेजने के निर्देश हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Thunderstorm alert issued for Agra in the next three hours. Hailstorm and rain likely#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अगले तीन घंटे में आंधी तूफान का अलर्ट. ओलावृष्टि और...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: DM took a metro ride and reviewed the arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम ने ताज ईस्ट गेट से ताजमहल मेट्रो स्टेशन तक...

बिगलीक्स

Shocking, Four people, including a woman and her two sons, arrested with drugs worth crores in Agra…#agranews

आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में करोड़ों का विदेशी ओजी गांजा और एमडीएमए बरामद. सिकंदरा...

बिगलीक्स

Agra Live News: The weather in Agra has changed. Dark clouds have gathered. Rain is expected.#agranews

आगरालीक्स…आगरा का मौसम बदला. काले बादल छाए. तापमान भी हुआ कम. बारिश...

error: Content is protected !!