आगरालीक्स…(30 July 2021 Agra News) आगरा में एक्सपोर्ट, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग, हैल्थकेअर, रिटेल, प्रोफेशनल सर्विसेज एवं एजुकेशन में इनक्रेडिबल योगदान देने वालों को मिलेगा अवार्ड. पूरन डावर को मिला इस साल अवार्ड
रोटरी क्लब आफ आगरा ने मनाया लीडरशिप माह
रोटरी इंटरनेशनल द्वारा जुलाई माह लीडरशिप माह के रूप में मनाया जा रहा है. रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा, जो कि हिंदुस्तान मे स्थापित सबसे पुरानी रोटरी एवं प्रतिष्ठित रोटरी क्लब्स में से एक है, द्वारा इस वर्ष “आर सी ऐ लीडरशिप अवार्ड की स्थापना की गई है. इसमें आगरा के प्रतिष्ठित नागरिकों को, जिनका कि अपने क्षेत्र मे अतुल्य योगदान रहा है, इस अवार्ड से नवाज़ा जायेगा. यह अवार्ड हर वर्ष एक्सपोर्ट्स, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग, हैल्थकेअर, रिटेल, प्रोफेशनल सर्विसेज, एवं एजुकेशन क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जायेगा.
इस वर्ष पूरन डावर को मिला अवार्ड
इस वर्ष यह सम्मान कोरोना महामारी के चलते केवल एक्सपोर्ट्स क्षेत्र में दिया गया जिसके लिए डावर ग्रुप के अध्यक्ष पूरन डावर को क्लब अधिकरियों एवं सदस्यों के बीच पहली इंडस्ट्री लीडरशिप अवार्ड से नवाज़ा गया. पूरन डावर को यह अवार्ड उनके नेतृत्व मे आगरा की फुटवियर इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलवाने एवं फुटवियर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के जीवन को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में किये गए अतुल्य योगदान के लिए दिया गया. अवार्ड प्राप्त करते हुए पूरन डावर ने रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित सभी सदस्यों के साथ अपने व्यवसाय से जुड़े विभिन्न अनुभव साझे किये. रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा की क्लब यह अवार्ड अगले साल से चयनित सभी क्षेत्रों मे देगा. सम्मान कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष डॉ अलोक मित्तल, निदेशक योगेश जिंदल, कोषाध्यक्ष जतिन अग्रवाल, रो. मनोज आर कुमार तथा डावर समूह से राजीव मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे.