Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Metro: 7 underground stations will be built from Taj Mahal to RBS College, Tender notice issued#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro: 7 underground stations will be built from Taj Mahal to RBS College, Tender notice issued#agranews

211

आगरालीक्स…(4 August 2021 Agra News) आगरा में ताजमहल से लेकर आरबीएस तक बनेंगे 7 अंडरग्राउंड स्टेशन. टेंडर नोटिस जारी. इन 7 जगहों पर सड़कों को खोदकर बनेगा मेट्रो स्टेशन…

स्पीड पर चल रहा आगरा मेट्रो का काम
आगरा में मेट्रो का काम स्पीड पर चल रहा है. मंगलवार को ताजमहल से लेकर आरबीएस कॉलेज तक बनने वाले 7 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों का टेंडर नोटिस जारी कर दिया गया है. गुरुवार से टेंडर खुल जाएंगे. जिन 7 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के कल से टेंडर खोले जाएंगे उनके नाम हैं:—
1. ताजमहल
2. आगरा फोर्ट
3. जामा मस्जिद
4. आगरा कॉलेज
5. एसएन मेडिकल कॉलेज
6. राजा की मंडी
7. आरबीएस कॉलेज

सड़कों को खोदकर बनाए जाएंगे मेट्रो स्टेशन
आगरा में ऊपर दिए गए सभी अंडरग्राउंड स्टेशनों का टेंडर एक बड़ी कंपनी को ही जारी किया जाएगा. कंपनी द्वारा पहले ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद के पास सड़कों को खोदा जाएगा. सुरंग बनाने के बाद यहां पर मेट्रो स्टेशन संचालित किए जाएंगे. आगरा में ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक बन रहे पहले प्रायरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो का ट्रायल होने के बाद कंपनी द्वारा आगे के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों, आगरा कॉलेज, एसएन इमरजेंसी, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज के लिए सड़कों को खोदा जाएगा.

पहले कॉरिडोर का चल रहा काम
बता दें कि आगरा में फिलहाल प्रॉयरिटी तौर पर पहले कॉरिडोर का काम चल रहा है. इसमें आगरा के ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक काम होना है. इस रूट पर तीन एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे तो तीन अंडरग्राउंड. फिलहाल तीनों ही एलिवेटेड स्टेशन ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड स्टेशनों का काम निर्माणाधीन है. इसके बाद अंडरग्राउंड स्टेशन ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद का निर्माण कार्य किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में इस रूट पर मेट्रो का ट्रायल का लक्ष्य मार्च 2024 रखा गया है.

ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police searching for youth open fire in Dayalbagh Agra

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग के 100 फीट रोड पर फायरिंग कर सनसनी...

error: Content is protected !!