आगरालीक्स.. (Agra News 5th August )आगरा में चंबल का जलस्तर खतरे के निशान से तीन फुट ऊपर , कई गांव डूबे, लो फ्लड लेवल से चार फुट नीचे आगरा में बह रही यमुना.
आगरा में चंबल का जलस्तर लगातार बढ रहा है। पिनाहट, बाह क्षेत्र में चंबल का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है और गांवों में पानी भरने लगा है। चंबल का जल स्तर 135 मीटर पार कर गया है, जबकि खतरे का निशान 132 मीटर पर है। चंबल का जलस्तर बढने से कई गांवों में पानी भर गया है, ग्रामीणों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। घर का सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर लोग जाने लगे हैं।
खतरे के निशान से तीन फुट नीचे यमुना
आगरा में यमुना डराने लगी है। यमुना का जलस्तर लगातार बढ रहा है, गौकुल बैराज से पानी छोडे जाने के बाद गुरुवार को आगरा में यमुना का जलस्तर 491 पफुट को पार कर गया, आगरा में यमुना का लो फ्लड लेवल बस 495 फीट है। करीब तीन फीट नीचे यमुना बह रही है, दयालबाग, बल्केश्वर सहित यमुना किनारे बसी कॉलोनियों के लोग डरे हुए हैं।