आगरालीक्स…(5 August 2021 Agra News) आगरा में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा. कहा—यह यात्रा आने वाले आने वाले चुनावों में परिवर्तन लेकर आएगी. अखिलेश यादव ही बहाएंगे प्रदेश में विकास की गंगा
धौलपुर हाउस से दीवानी चौराहा तक चलाई साइकिल
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश में बेलगाम महंगाई, किसानों पर काले कृषि क़ानून की मार, बेरोज़गारी से बेहाल नौजवान, आज़म खां को जेल, आरक्षण पर संघी प्रहार, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार के विरोध में आज आगरा में रिज़वान रईस उद्दीन (प्रिन्स) के नेतृत्व में सपाइयों ने धौलपुर हाउस से एमजी रोड होते हुए दीवानी चौराहे तक साइकिल यात्रा निकाली. महानगर की तीनों विधानसभा में चलाई साइकिल साइकिल यात्रा का कलेक्ट्रेट, धाकरान, नालबंद, राजामंडी, हरीपर्वत सूरसदन, दीवानी चौराहे तक भव्य स्वागत किए गए. दीवानी स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यपण कर साइकिल यात्रा का समापन किया गया.
चुनावों में परिवर्तन लाएगी यह यात्रा
इस मौक़े पर रिज़वान रईस उद्दीन (प्रिन्स) ने कहा पंडित जनेश्वर मिश्र सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला. इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया गया. समाजवादियों ने शहर भर में साइकिल यात्रा निकाली. उन्होंने कहा कि लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. यह यात्रा आने वाले चुनावों में परिवर्तन लेकर आएगी. इस भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है. प्रदेश भर में लूट-हत्या-बलत्कार जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं. 2022 में अखिलेश एक बार फिर मुख्यमंत्री बन प्रदेश में विकास की गंगा बहायेंगे.
ये लोग रहे उपस्थित
इस मौक़े पर पप्पू राघव, चौ०ऐज़ाज, तनवीर अली, जीशान निज़ाम, अनिल भारती, मोहित सूरी, अक्षित बजाज, विक्रम नलवंशी, सोहैल उद्दीन, शानू कुरैशी, चौधरी बिलाल, ईशान उद्दीन, बिट्टू, ज़ाहिद, चाँद कुरैशी, नवाज़ खान, इमरान, अरशद, मौरिस, अनवर खान, अज़ीम, राहिल उद्दीन, दीपक, आशु, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे.