नईदिल्लीलीक्स(08th August 2021)… अब से कुछ ही देर में ओटीटी प्लेटफार्म पर शुरू होगा बिगबॉस। इस बार पहले से ज्यादा ड्रामा, धमाल और बोल्ड होगा ये शो।
शो के होस्ट बदले
देश के सबसे प्रसिद्ध रियलिटी शो बिगबॉस नए नाम और नए प्लेटफार्म पर आज रात से शुरू होने जा रहा है। इस बार इसे बिगबॉस ओटीटी के नाम से जाना जाएगा। यह बूट एप पर लांच किया जाएगा। इस बार शो के होस्ट को भी बदल दिया गया है। सिने अभिनेता सलमान खान के स्थान पर फिल्म निर्माता निर्देशक करन जौहर इसे होस्ट करेंगे।
24 घंटे देख सकेंगे शो
अब से कुछ ही देर में शुरू होने जा रहे इस रियलिटी शो के दर्शक बेसब्री से इंतजार में हैं। इस बार इस कार्यक्रम में पहले से भी ज्यादा बोल्ड सामग्री होगी। इस शो को दर्शक 24 घंटे देख सकेंगे।
ये होंगे शो में
शो में अब तक जिन लोगों के भाग लेने की पुष्टि हो चुकी है, उनके नाम हैं नेहा भसीन, अक्षरा सिंह, राकेश बापत, रिद्धिमा पंडित, करननाथ, सीमा टपारिया और जीशान खान हैं।