Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ The weather has changed due to rain in Agra, know how will the weather be in the coming days#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

The weather has changed due to rain in Agra, know how will the weather be in the coming days#agranews

211

आगरालीक्स…(8 August 2021 Agra News) आगरा में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है. उसमभरी गर्मी से लोग परेशान थे. लेकिन आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम. जानिए

बारिश का उपहार लेकर आए काले बादल
आगरा में बीते कुछ दिन से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए रविवार दोपहर को काले—काले बादल उपहार में झमाझम बारिश की बूंदें लेकर आए. शहर में रविवार दोपहर को हुई झमाझम बारिश ने न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत दी बल्कि लोगों का मन प्रसन्न कर दिया. हालांकि आगरा में जलभराव आम समस्या है और हल्की सी बारिश में ही शहर की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं. इसकी परेशानी तो शहरवासी झेल रहे हैं लेकिन रविवार को हुई बारिश ने लोगों का मन प्रफुल्लित कर दिया. आगरा में रविवार दोपहर को रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है.

सुबह धूप से परेशानी तो दोपहर बाद बारिश से राहत
रविवार को दोपहर में हुई बारिश से पहले लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे. सुबह से ही तेज धूप के कारण उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी. जरा सी ही देर में शरीर पसीना पसीना हो रहा था लेकिन दोपहर को हुई बारिश ने लोगों को इससे राहत दी. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.8 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का मानना है कि सोमवार को एक दो स्पैल में बारिश हो सकती है लेकिन इसके बाद आसमान साफ रहेगा और अगले एक सप्ताह तक बारिश होने का कोई भी पूर्वानुमान मौसम विभाग नहीं जता रहा है. हालांकि आगरा के मौसम के हिसाब से देखा जाए तो अधिकतर समय मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत रहा है. आगरा में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई तो मौसम खुल गया और जब मौसम खुलने की संभावना व्यक्त की तो बारिश हो गई. अब देखते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही रहता है या नहीं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!