Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ World Youth Day 2021: These youths are becoming the identity of Agra#agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

World Youth Day 2021: These youths are becoming the identity of Agra#agranews

164

आगरालीक्स…आगरा का नाम ताजमहल से ही नहीं, इन युवाओं से भी है. World Youth Day 2021 पर पढ़िए आगरा की पहचान बन रहे युवाओं के बारे में….

दीपक-राहुल, दीप्ति, पूनम के बाद अब राशि चमकी

क्रिकेट में आगरा के युवा देश-विदेश में परचम फहरा रहे हैं। दीपक चाहर, राहुल चाहर, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव ने विश्व क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आगरा का नाम रोशन किया है।
दीपक चाहर अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता लोकेंद्र चाहर को देते हैं। वहीं लड़कियों में दीप्ति शर्मा और पूनम यादव मिसाल बनी हुई हैं। दीप्ति इस समय इंग्लैंड में 100 क्रिकेट खेल रही हैं। वहीं युवा दिवस के मौके पर आगरा की एक और प्रतिभा राशि कनौजिया को भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिलने वाला है। बीसीसीआई ने उन्हें संभावितों की श्रेणी में रखा है। वह भारत की ओर से बांग्लादेश और श्रीलंका का दौरा कर चुकी हैं। राशि महिला क्रिकेट की सीनियर टीम की उपकप्तान और अंडर 23 की कप्तान रह चुकी हैं। वह लेफ्ट आर्म आर्थोडाक्स स्पिनर हैं। इससे पहले महिला क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला और प्रीति डिमरी भी आगरा का नाम रोशन कर चुकी हैं।

विदेश में नौकरी का ऑफर छोड़ पैतृक बिजनेस का परचम फहराया

आगरा के युवा व्यवसायी राहुल सचदेवा ने मैकेनिकल इंजीनियर और लंदन से एमबीए करने के बाद विदेश में नौकरी का ऑफर छोड़कर पैतृक कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और आज टॉप की बिरयानी एक जाना-पहचाना नाम है। राहुल सचदेवा बताते हैं कि उनके पिता ने यह व्यवसाय 16 साल पहले कड़ी मेहनत से तैयार किया। उन्होंने 2014 में अपने पिता के इस सपने को पूरा करने का संकल्प लिया और उनके पिता के सिद्धांत- ग्राहक का विश्वास को कायम रखा है। उन्होंने ग्वालियर और भरतपुर तक इसे बढ़ा लिया है।

चौबेजी का दाल मसाला की क्वालिटी मेंटेन कर रही चौथी पीढ़ी

चौबेजी दाल का मसाला के आकाश चतुर्वेदी का कहना है कि सन् 1908 में हमारे परबाबा द्वारा दाल के मसाले की शुरुआत की गई थी..आज हमारी चौथी पीढ़ी द्वारा भी उसी क्वॉलिटी को मेंटेन किया गया है..आज कम्पनी करीब 50 प्रोडक्ट बनाती है..जिसमे मसाले, हींग, नमक, इंस्टेंट मिक्स की पूरी रेंज उपलब्ध है. आगरा के चौबेजी दाल का मसाला आज पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान रखता है.

टीवी स्टार बनीं अक्षिता मुदगल

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रशिक्षक टोनी फास्टर के साथ अक्षिता मुदगल

आगरा की रहने वाली एक्ट्रेस अक्षिता मुदगल आज टीवी की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं. अक्षिता मुदगल अब तक लगभग 300 टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. इनमें इश्क पर जोर नहीं, हाफ मैरिज, मिटेगी लक्ष्मण रेखा, भाखरवाडी में काम करके आगरा का नाम रोशन कर रही हैं.

मधुर मित्तल ने अपने अभिनय से बनाई पहचान

आगरा की एक और प्रतिभा है मधुर मित्तल. मधुर मित्तल एक भारतीय अभिनेता हैं. उन्हें टीवी धारावाहिक शाका लाका बूम बूम में उनके चरित्र ‘टीटो’ और फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में सलीम मलिक के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जिसने 2008 के सर्वश्रेष्ठ चित्र के लिए अकादमी पुरस्कार जीता और जिसके लिए उन्होंने स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड जीता। मोशन पिक्चर में एक कलाकार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए।

Willie Stargell says, and i quote “That’s where the future lies, in the youth of today.” 3’c Cafe, Agra wishes a very Happy Youth day.
Pulkit gupta is an epitome of energy and hope and the ones who define the future for any country.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

error: Content is protected !!