Thursday , 25 June 2026
Home बिगलीक्स Neha murder case Agra: CBI files 480 page chargsheet, accused should get……….
बिगलीक्स

Neha murder case Agra: CBI files 480 page chargsheet, accused should get……….

181

uday
आगरालीक्स
….आगरा में डीईआई की लैब में रिसर्च स्कोलर नेहा शर्मा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। सीबीआई ने चार्जशीट ​दाखिल कर दी है, नेहा शर्मा के पिता का कहना है कि जल्द ही कोर्ट आरोपियों को सजा सुनाए, क्या सजा होनी चाहिए। नेहा शर्मा डीईआई में जो रिसर्च कर रही थी, उससे देश दुनिया में उनका और आगरा का नाम होता। होनहार रिसर्च स्कोलर की रेप के बाद हत्या कर दी गई।
सीबीआई ने आगरा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी है। 480 पेज की चार्जशीट में नेहा शर्मा के साथ रेप और हत्या के मामले में दयालबाग सत्संग सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और पूर्व आईएएस प्रेम कुमार के नाती उदय स्वरूप को दोषी माना है। लैब टेक्निशयन और उदय स्वरूप के मित्र यशवीर संधु पर षडयंत्र में शामिल होने का दोषी पाया है।
टाइम्स आॅफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई के प्रेस इन्फोर्मेशन आॅ​िफसर आरके गौड का कहना है कि चार्जशीट में डीईआई में बीएससी के छात्र और नेहा शर्मा के जूनियर उदय स्वरूप पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) 376 (रेप) और 201 ( सुबूतों को नष्ट करने) की धाराएं लगाई गई हैं। चार्जशीट में उदय स्वरूप के खिलाफ जुटाए सुबूत और केस से जुडी हुई डिटेल दी गर्इ् हैं। जबकि यशवीर संधु पर हत्या और रेप में उदय स्वरूप का साथ देने का दोषी माना गया है।

22 महीने पहले हुई थी हत्या
नेहा शर्मा डीईआई से पीएचडी कर रही थी। 15 मार्च 2013 को उनकी लैब में हत्या करने के बाद कार को खेल गांव के पास रोड पर खडी कर दिया गया था। पुलिस को लावारिस कार की जानकारी होने पर नेहा शर्मा की तलाश की गई तो लैब में खून से लथपथ शव मिला था। कपडे उतरे हुए थे और शरीर पर 18 कट के निशान थे। जम्मू में तैनात उनके पिता रक्षक पाल शर्मा ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।
दोनों आरोपी जमानत पर हुए रिहा
इस मामले में आरोपी उदय स्वरूप और यशवीर संधु के खिलाफ आगरा पुलिस सुबूत नहीं जुटा सकी थी। इसके चलते दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

कब क्या हुआ 

15 मार्च 2013 : डीईआई लैब में हत्या। नेहा की कार खेल गांव के पास मिली।
16 मार्च : छात्र-छात्राओं ने आंदोलन छेड़ा। दो दिन तक पूरे शहर में हंगामा रहा।
17 मार्च : पुलिस जांच, छात्रा का गायब लैपटॉप लैब के पीछे झाड़ियों में मिला।
18 मार्च : नेहा का मोबाइल भी परिसर में मिला। गाइड समेत सैकड़ों से पूछताछ।
31 मार्च : निठारी कांड में जांच करने वाली फोरेंसिक टीम ने लैब से साक्ष्य जुटाए।
02 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गूंजा नेहा शर्मा हत्याकांड।
05 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर की पुलिस टीम आई। दो दिन यहां रही।
23 अप्रैल : उदय और यशवीर की गिरफ्तारी। दोनों को जेल भेजा।
16 जुलाई : पुलिस ने अदालत में भी चार्जशीट पेश कर दी।
22 जुलाई : सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश।
29 अगस्त : सीबीआई ने डीईआई पहुंचकर जांच शुरू की।
11 फरवरी : 2014 उदय और यशवीर कोर्ट से जमानत पर रिहाजनवरी 2015 : सीबीआई ने आगरा के कोर्ट में चार्जशीट ​दाखिल की, उदय स्वरूप ने रेप के बाद की थी हत्या

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman dead body found in house in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एक घर में महिला का शव मिला है,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police bust a gang involved in illegal betting operations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाला गिरोह दबोचा. 9.17 लाख...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Preparations for Sawan begin in Agra in June, Ghevar available at sweet shops

आगरालीक्स…घेवर अब सावन तक सीमित नहीं है, जून के महीने में ही...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in Factory in Agra, Video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल...

error: Content is protected !!