आगरालीक्स…(Agra News 6th September). आगरा में लॉकडाउन में स्कूल की फीस के विरोध में आंदोलन कर रही संस्था के सदस्यों में टकराव, सदस्य दीपक सरीन निष्कासित, एक दूसरे पर स्कूल संचालकों से मिलीभगत और पापा बुक बैंक चलाकर घोटाला करने के गंभीर आरोप।
आगरा में मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद हो गए थे। अभिभावकों से लॉकडाउन के दौरान शुल्क मांगा गया, इसमें लैब से लेकर वाहन का शुल्क भी था। शुल्क जमा न करने पर छात्रों की आनलाइन क्लास बंद कर दी गईं। इसके विरोध में अभिभावकों को एकजुट करते हुए आवाज उठाने के लिए प्रोग्रेसिव एसोसिएशन आफ पैरेंटस पापा संस्था बनाई गई। संस्था ने हेल्प नंबर जारी किया और मिशनरी सहित कान्वेंट स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया।

दीपक सरीन निष्कासित, एक दूसरे पर गंभीर आरोप
पापा संस्था द्वारा रविवार को मिश्रा काम्प्लेक्स में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। संस्थापक सदस्य मनोज शर्मा ने बताया कि संस्थापक सदस्य दीपक सरीन संस्था के अहित में काम कर रहे हैं, स्कूल संचालकों से मिल गए हैं। धन का दुरुपयोग कर रहे हैं, संस्थापकों के अधिकारियों का हनन कर रहे हैं, इसलिए उन्हें संस्था से निष्कासित किया जाता है। इस मामले में दीपक सरीन का मीडिया से कहना है कि संस्था के कुछ सदस्यों ने पपा बुक बैंक चलाकर बडा घोटाला किया है। इसका विरोध करने पर उन्हें निष्कासित कर दिया है, इनकी स्कूलों से भी मिलीभगत है। प्रेसवार्ता में संस्था के संरक्षक व संस्थापक अरुण मिश्रा, प्रवीन सक्सेना, शोभित जेटली, अमर सिंह सेंगर, दीपक वर्मा, अरुण भाटिया मौजूद रहे।