Friday , 1 May 2026
Home आगरा Agra Police attach Rs 6 Crore property of Five members of illegal drug supplier of Jaipuria Gang#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra Police attach Rs 6 Crore property of Five members of illegal drug supplier of Jaipuria Gang#agranews

176

आगरालीक्स…आगरा में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले जयपुरिया गिरोह के पांच दवा कारोबारियों की छह करोड से अधिक की संपत्ति कुर्क, कोठी, दुकान, बैंक एकाउंट किए कुर्क.

ये हैं सभी जयपुरिया गैंग के सदस्य
थाना कमला नगर द्वारा चोरी, धोखाधड़ी, नशीली पदार्थ की खरीद फरोख्त आदि के माध्यम से अभियुक्तगण अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिन्धी उर्फ अनिल कारिरा, सूर्यकांत गुप्ता, चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता, किशन कुमार अग्रवाल, अमित मित्तल, संजीव कुमार गुप्ता द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई 6 करोड़ 16 लाख 11 हजार 366 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है. पुलिस का कहना है कि उपरोक्त सभी आपराधिक व्यक्ति् हैं. इनके द्वारा कई वर्ष पूर्व संगठित गिरोह बनाकर अपराध जगत में चोरी, धोखाधड़ी, नशीले पदाथर्स की खरीद फरोख्त जैसे अपराधों में संल्प्ति होकर अवैध रूप से धनोपार्जन करते हुए अकूत अवैध संपत्ति अर्जित की गई. जिसके आधार पर थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज किया गया.

इतनी संपत्ति की गई कुर्क
आगरा पुलिस ने जहां अनिल द्वारिका की 80 हजार की संपत्ति दर्ज की है तो वहीं सूर्यकांत गुप्ता की 67 लाख 95 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की है जिसमें उनके ओम बिहार और तेज नगर के दो मकान, एक ​एक्टिवा तथा इनके बेटे शशांक गुप्ता की बुलेट बाइक कुर्क की है. तीसरे मुख्य अभियुक्त चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता की एक करोड़ 28 लाख 53 हजार 447 रुपये की कुल संपत्ति कुर्क की गई है. पुलिस ने किशन अग्रवाल की भी 1 करोड़ 45 लाख 38 हजार 250 रुपये की संपत्ति तथा अमित मित्तल की दो करोड़ 35 लाख 50 हजार 587 रुपये की संपत्ति कुर्क की है. छठे आरोपी संजीव गुप्ता की 37 लाख 94 हजार 82 रुपये की संपत्ति को भी कुर्क किया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: DPS Agra 10th student appear in Juvenile Justice board

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डीपीएस के 10 वीं के छात्र के पंच...

बिगलीक्स

Agra Live News: Bride Mother bag steal from Marriage Home in Agra

आगरालीक्स:……Agra News: आगरा के मैरिज होम से दुल्हन की मां का ज्वैलरी...

आगरा

Obituaries of Agra on 1st May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Police Station In charge change in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के दो थाने थानाध्यक्ष बदले गए हैं।आगरा के न्यू...

error: Content is protected !!