आगरालीक्स…(8 September 2021 Agra News) आगरा में विश्व फिजियोथैरेपी डे पर मरीजों को कराई गई सभी प्रकार के जोड़ों की कसरत. निशुल्क शिविर में बताया घर पर कैसे करें जोड़ों की कसरत
उदय फिजियोथैरेपी क्लीनिक पर लगा शिविर
विश्व फिजियोथैरेपी डे पर आगरा के रामबाग के पास स्थित न्यू सीतानगर स्थित उदय फिजियोथैरिपी क्लीनिक पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है. उदय फिजियोथैरिपी क्लीनिक के संचालक डॉ. अवनीश जादौन ने बताया कि, नि:शुल्क शिविर में सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था. शिविर में 45 मरीजों को नि:शुल्क परामर्श और चिकित्सा उपलब्ध कराई गई. इसके साथ ही शिविर में आए मरीजों को उनकी परेशानी के हिसाब से कसरत भी बताई गर्ई.
कराई गई कसरत
शिविर में मरीजों को घुटने की कसरत, गर्दन की कसरत, कमर की कसरत, कलाई की कसरत के साथ ही समस्त प्रकार के जोड़ों की कसरत कराई गई. उन्हें कसरत करना भी समझाया गया. जिससे मरीज घर पर कसरत करें. जिससे उन्हें अपनी परेशानी में आराम मिले. शिविर में मरीजों की चिकित्सा सेवा के लिए सहायक के रूप में सनी और अन्य कर्मचारियों ने सेवाएं दीं.