आगरालीक्स..(Agra News 9th September). आगरा के थोक मोतीगंज बाजार में छापा, नकली रिफाइंड और सरसों का तेल जब्त किया गया है। पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया है।
आगरा के थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक का मीडिया से कहना है कि मोतीगंज बाजार में तीन दुकानों पर छापे मारे गए। दुकानों से नामी कंपनी के स्टीगर लगे 15 किलोग्राम के टिन में नकली रिफाइंड बरामद किया है। इन दुकानों से खाली टिन,ढक्कन, स्टीगर जब्त किए गए हैं। पैकिंग का सामान भी मिला है, पुलिस ने 18 टिन जब्त किए हैं। यहां से रिफाइंड के तीन और सरसों के तेल का एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

चार लोग अरेस्ट
टीम ने मोतीगंज में एसएफ ट्रेडर्स के नाम से दुकान चलाने वाले जीन खाना निवासी मोहम्मद आरिपफ कचहरी घाट निवासी मोहम्मद सददाब, मोहम्मद हसीब सहित चार को अरेस्ट किया है।