आगरालीक्स(13th September 2021 Agra News)… आगरा में बढ़ा डेंगू का कहर. एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर समेत 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि. डेंगू के नए स्ट्रेन से नाक, पेशाब के रास्ते हो रही ब्लीडिंग.
14 की रिपोर्ट पॉजिटिव, सभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
आगरा में सोमवार को एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में भर्ती 19 मरीजों में से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेंगू के 14 मरीजों में से 11 मरीज फीरोजाबाद के रहने वाले हैं और तीन मरीज आगरा के हैं।
जूनियर डाक्टर डेंगू संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। यह एसएन का पहला केस है। इससे पहले एसएन का कोई जूनियर डाक्टर डेंगू से संक्रमित नहीं हुआ है। एमआईजी संजय प्लेस निवासी युवती में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
नरीपुरा पहुंची टीम, नोएडा पहुंच गया डेंगू मरीज
नरीपुरा निवासी युवक में डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची लेकिन युवक नहीं मिला। उससे फोन पर संपर्क किया तो बताया कि वह नोएडा पहुंच गया है। इसके बाद टीम लौट गई।
डेंगू का नया स्ट्रेन हो रहा घातक
इस बार डेंगू के डेन टू स्ट्रेन से संक्रमण फैल रहा है, इसमें ब्लीडिंग की समस्या अधिक हो रही है। एसएन में भर्ती हो रहे मरीजों में नाक और पेशाब के रास्ते से ब्लीडिंग की समस्या हो रही है। इन मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाए जा रहे हैं।

रोटरी क्लब ने कराया प्लेटलेट्स दान
डेंगू मरीजों के लिए रोटरी क्लब द्वारा प्लेटलेट्स दान कराया जा रहा है। सोमवार को क्लब के सदस्यों ने टूरिस्ट एसोसिएशन के साथ मिलकर शिविर लगाया। एसएन मेडिकल कालेज में तीन जंबो पैक दान किए। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन आशीष अग्रवाल ने बताया कि एलटीए के अध्यक्ष अनिल शर्मा, उनके पुत्र हर्ष कौशिक और कुलदीप कौशिक ने प्लेटलेट्स दान किए। क्ल्ब के पूर्व अध्यक्ष डा. आलोक मित्तल ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर में लोगों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।