अलीगढ़लीक्स(14th September 2021)… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में कहा, पहले गुंडो की मर्जी से चलता था यूपी. अब योगी राज में गुंडे, माफिया जेल में.
इनकी रखी नींव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर को अलीगढ़ पहुंचे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले करोड़ों रुपये की सौगातों की घोषणा की। उन्होंने महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर की नींव भी रखी।
रैली में कहा, आज बहुत बड़ा दिन
इसके बाद आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज अगर स्व. कल्याण सिंह होते तो बहुत खुश होते। पीएम ने कहा कि आजाद की लड़ाई में ऐसे बहुत से योद्धा थे, जिनको नई पीढ़ी नहीं जानती। राजा महेंद्र प्रताप सिंह भी ऐसे ही स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनके त्याग और योगदान को आजादी के बाद भुला दिया गया। 20वीं सदी में हुई गलतियों को 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है।

नई पीढ़ी इनको भी जाने
पीएम ने कहा कि महाराजा सुहेल देव जी हों, सर छोटूराम हों या राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी, नई पीढ़ी को इनसे परिचित कराने का कार्य चल रहा है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इन प्रयासों को और गति प्रदान की जा रही है।
जो वायदा किया, वह पूरा हो रहा
योगी आदित्यनाथ ने पीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ा है। पीएम ने डिफेंस कॉरिडोर का वायदा किया था, जो पूरा हो रहा है।