आगरालीक्स(14th September 2021 Agra News)… आगरा में उमस से बुरा हाल है. मौसम विभाग आगरा में बदलेगा मौसम का मिजाज. गर्मी से मिलेगी राहत. मौसम विभाग ने बारिश के ये दिन बताए.
मंगलवार सुबह से गर्मी ने किया परेशान
आगरा में बारिश मानो रूठ गई है। सोमवार शाम को बूंदाबांदी हुई तो लगा कि मंगलवार को बादल बरस सकते हैं। मंगलवार सुबह ठंडी हवाएं चली। सात बजे के बाद से गर्मी होना शुरू हो गई। मंगलवार को सुबह का तापमान 25.3 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया।
शाम को हो सकती है बूंदाबांदी
मंगलवार मध्याह्न बाद मौसम में कुछ बदलाव आया। ठंडी हवाओं के चलने से कुछ राहत मिली। शाम तक बूंदाबांदी के आसार हैंं।
कल से दो दिन जोरदार बारिश
मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद गुरुवार को भी बारिश होगी। शुक्रवार को एक या दो बार ही बूंदाबांदी हो सकती है। इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। ठंडी हवाएं चलेंगी।

ये बताया कारण
मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन सिस्टम बना है। यह धीरे—धीरे आगे बढ़ रहा है। इस कारण उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
सुबह और रात को लग रही ठंड
मौसम का मिजाज कुछ ऐसा है कि रात 11 बजे के बाद ठंड लगने लगती है। अधिकांश घरों में रात में कूलर और एसी बंद कर दिए जाते हैं। इधर, तड़के भी ठंडी हवाएं चलती हैं। इस कारण कुछ सर्दी का एहसास होता है।