Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Good news: Agra to Lucknow daily flight starting from 1st October 2021
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Good news: Agra to Lucknow daily flight starting from 1st October 2021

243

आगरालीक्स….आगरा से लखनऊ अब हवाई जहाज से जाइए. शुरू हो रही फ्लाइट. जानिए कितना लगेगा समय, क्या होगा किराया

आगरा से लखनऊ रोजाना होगी फ्लाइट

आगरा से हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब आगरा से लखनऊ का सफर भी हवाई जहाज से किया जा सकेगा. डोमेस्टिक विमानन सेवा इंडिगो द्वारा आगरा से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है. अच्छी बात यह है कि यह फ्लाइट रोजाना होगी. आगरा खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए. अंसारी ने आगरालीक्स को बताया कि इंडिगो द्वारा 1 अक्टूबर से इस फ्लाइट को शुरू किया जा रहा है. यह फ्लाइट रोजाना लखनऊ से आगरा आएगी और आगरा से लखनऊ रोजाना जाएगी. लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से यह फ्लाइट दोपहर 2:45 से रवाना होगी और आगरा 1 घंटे बाद यानी दोपहर 3:45 पर पहुंच जाएगी. यहां पर 15 मिनट स्टे करने के बाद यही फ्लाइट शाम 4:00 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी जोकि शाम 5:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी.

आगरा टू लखनऊ

फ्लाइट का नाम 6e 7932 indigo

कब से शुरू हो रही फ्लाइट 1st October 21

टाइमिंग Agra arrival from lucknow 3:45PM and departure 4:00 PM

किराया: आगरा से लखनऊ जाने के लिए सेवर किराया 1999 रुपए है जबकि फ्लेक्सी प्लस 2314 रुपए है

अहमदाबाद बेंगलुरु के लिए चल रही फ्लाइट

आगरा से इस समय अहमदाबाद और बेंगलोर के लिए लगातार फ्लाइट संचालित हो रही है. बड़ी बात ये है कि इन महानगरों के लिए ये फ्लाइट फुल चल रही हैं. हालांकि अभी तक मुंबई की फ्लाइट भी संचालित हो रही थी लेकिन किन्हीं कारणों से ये फ्लाइट पिछले कुछ समय से बंद चल रही है.

इन शहरों के लिए बढ़ रही डिमांड

आगरा से अब अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट की डिमांड की जा रही है. इनमें पटना, देहरादून, वाराणसी, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता, अमृतसर जैसे शहर शामिल हैंं. लोगों का कहना है कि अगर इन शहरों के लिए भी फ्लाइट आगरा से मिलने लग जाएं तो काफी बेहतर होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!