आगरालीक्स(17th September 2021 Agra News)… सोने की कीमतों में दो दिन में करीब एक हजार रुपये गिरावट. 46 हजार के पास पहुंचा सोना.
ये रहा भाव
वायदा बाजार में सोना दोपहर तक 46,210 रुपये प्रति दस ग्राम तक रहा। यह सुबह 46100 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान 46048 रुपये प्रति दस ग्राम तक चला गया। यह कारोबार के दौरान आज दोपहर तक 46230 रुपये प्रति दस ग्राम तक गया। 15 सितंबर को 47165 रुपये प्रति दस ग्राम इसकी कीमत थी।

चांदी के दाम
वायदा बाजार में चांदी के दाम दोपहर को 61620 रुपये प्रति किलो थे। यह सुबह 61168 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुले। बाद में यह 61672 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। कारोबार के दौरान यह सबसे कम 61122 रुपये प्रति किलो तक पहुंची।