नईदिल्लीलीक्स(22nd September 2021)…कोरोना वैक्सीन अगले माह से बच्चों को लगेगी.
12—18 साल के बच्चों को लगेगी
देश में 12—18 साल के बच्चों को कोरोना का टीका लगाने का कार्यक्रम अगले महीने शुरू हो जाएगा। उधर भारत सरकार के दबाव के बाद ब्रिटेन ने भारत में निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन को स्वीकृति दे दी है। ब्रिटिश सरकार ने इसे लेकर जल्द ही नई ट्रैवल गाइडलाइंस जारी की है।
लांच की गई वैक्सीन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कैडिला हेल्थकेयर अगले महीने जायकोव—डी नामक बच्चों की वैक्सीन लांच कर देगी। इस वैक्सीन के आपातकालीन प्रयोग के लिए ड्रग्स कंट्रोलर आॅफ इंडिया ने पिछले महीने ही मंजूरी दे दी थी। जायडस कैडिला अक्टूबर से हर माह एक करोड़ डोज बनाना शुरू कर देगी।

को वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा
भारत बायोटेक ने भी को वैक्सीन का बच्चों पर तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया है। कंपनी अगले सप्ताह अपने ट्रायल का डाटा डीजीसीआई को सौंप देगी। वहीं सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया भी 2—12 साल के बच्चों पर कोवावैक्स का दूसरे और तीसरे फेज का ट्रायल कर रही है।
ब्रिटेन ने बदली कोरोना पॉलिसी
ब्रिटेन ने अपनी कोरोना पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। भारत सरकार के दबाव के चलते ब्रिटेन में भारत में निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। ब्रिटिश सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर किसी भारतीय ने कोविशील्ड की कोरोना वैक्सीन ली है और वह ब्रिटेन आता है तो उसे अभी भी क्वारंटीन रहना पड़ेगा। यह पूछे जाने पर कि ऐसा क्यों तो सरकार की ओर बताया गया कि अभी सर्टिफिकेशन का मसला अटका हुआ है।
ब्रिटिश सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर कोविशील्ड को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ब्रिटेन ने जिन वैक्सीन को स्वीकृति दी है, वे हैं—एस्ट्रजेनिका कोविशील्ड, एस्ट्रेजेनिका वैक्सजेवरिया और माडर्ना टाकेड़ा शामिल हैं।