आगरालीक्स ...(Good News)..आगरा के गांव की रहने वाली सगी बहनों ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज में बाजी मारी है, सगी बहनों की 373 और 474 रैंक आई है।
यूपीएससी, सिविल सर्विसेज 2020 का शुक्रवार को रिजल्ट जारी किया गया। इसमें सिमरन और सृष्टि ने बाजी मारी है। सृष्टि की 373 और सिमरन की 474 रैंक आई है। ये दोनों बहनें आगरा की रहने वाली हैं।
गांव से दिल्ली पहुंची और तैयारी में लग गईं
सिमरन और सृष्टि आगरा के कौलारा कला क्षेत्र के बड़ा गांव की रहने वाली हैं, उनके पिता नीरज गांव में ही रहते हैं। पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के लिए दोनों बहनें दिल्ली चली गईं, दिल्ली के रोहणी में रहकर दोनों बहनों ने तैयारी की।

छोटी बहन ने पहली बार में मारी बाजी
यूपीएससी 2020 में आगरा के बड़ा गांव कोलारा कला निवासी नीरज कुमार की छोटी बेटी सृष्टि ने पहली बार में ही सपफलता हासिल कर ली, सृष्टि की 373 रैंक आई है। जबकि बड़ी बहन सिमरन की 474 वीं रैंक है।
आगरा की अंकिता जैन की तीसरी रैंक
वहीं, आगरा के डॉक्टर दंपती की पुत्रवधू अंकिता जैन की यूपीएससी में तीसरी रैंक आई है। अंकिता जैन मुंबई में तैनात है। उनके पति आगरा निवासी अभिनव त्यागी आईपीएस हैं और मुंबई में एएसपी के पद पर तैनात हैं।