Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Small beer plants can be set up in restaurants, bars, hotels in the state including Agra. government gave permission#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Small beer plants can be set up in restaurants, bars, hotels in the state including Agra. government gave permission#agranews

153

आगरालीक्स…(25 September 2021 Agra News) आगरा सहित प्रदेश में रेस्टोरेंट, बार, होटल में लग सकेंगे छोटे बीयर प्लांट. सरकार ने दी अनुमति. ऐसे मिलेगा लाइसेंस. शापिंग मॉल में शराब की दुकानें बढ़ेंगी….

छोटे बीयर प्लांट लगाने की अनुमति दी
उत्तर प्रदेश में बीयर उत्पादन बढ़ाने के लिए नई योजना तैयार की गई है. योगी सरकार ने राज्य के होटल, रेस्टोरेंट और बार में छोटे बीयर प्लांट लगाने की अनुम​ति दे दी है. इससे राज्य में बीयर का उत्पादन भी बढ़ेगा और राजस्व में भी वृद्धि होेगी. प्रदेश के अपर मुख्य सविव ने इस बावत सभी जिला आबकारी अधिकारीयों को निर्देश जारी कर दिये है. आबकासरी आयुक्त संथिल पांडियन जी के अनुसार माइक्रोब्रेवरी और प्रीमियम रिटेल ब्रांड शॉप खोले जाने के प्रयास शुरू दिये गए है, जिसके लिए जिला आबकारी अधिकारी लोगों से सम्पर्क कर रहे है.

प्रदेश में बढ़ेगा बीयर का उत्पादन
इस योजना के तहत फाइव स्टार होटलों, रेस्टोरेन्ट और बार तथा अन्य स्थानों पर छोटे—छोटे बीयर प्लांट लगाए जा सकेंंगे. इसके लिए जिला आबकारी अधिकारियों से लाइसेंस लिया जा सकता है. इसे माइक्रोब्रेवरी कहा जाता है, हालांकि यह थोड़ा महंगा ​होता है. सरकार के इस फैसले से प्रदेश में बीयर का उत्पादन काफी बढ़ेगा और राजस्व में इजाफा होगा. इसके साथ ही शापिंग मॉल में विदेशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव संजय आर. भूसरेड्डी ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब तक नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, लखनऊ, आगरा में कुल 11 बीयर प्लांट लगाए जा सकेंगे और प्रीमियल रिटेल वेंड शॉप भी अभी संख्या में कम ही खुल पाई हैं. बड़े शहरों मे बीयर प्लांट और प्रीमियम रिटेल वेंड शाप खुलने की पर्याप्त सम्भावना हैं.

कोविड 19 के कारण रुकी थी योजना
बताया जा रहा है कि सरकार की यह योजना पुरानी है,लेकिन कोविड—19 के कारण इसे रोकना पड़ा. इसी के कारण रिटेल ब्रांड शोॅप भी नहीं खुल सकीं. अब उन्हे फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि प्रदेश सरकार का आबकारी विभाग घरों में बीयर और शराब का स्टॉक रखने के लिए मिनी लाइसेंस जारी करने की घोषणा कर चुका है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

error: Content is protected !!