Friday , 5 June 2026
Home आगरा Markets should be opened even in the weekly close day-demand of Agra’s shopkeepers#agranews
आगराबिगलीक्सबिजनेस

Markets should be opened even in the weekly close day-demand of Agra’s shopkeepers#agranews

178

आगरालीक्स…(27 September 2021 Agra News) आगरा के बाजारों में साप्ताहिक बंदी जारी है. हर बाजार की अलग—अलग साप्ताहिक बंदी…फेस्टिवल सीजन शुरू होने जा रहा है. दुकानदारों की मांग—वीकली क्लोज डे में भी खोले जाएं बाजार

व्यापारियों की मांग—सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन हो रहा शुरू
कोरोना पर नियंत्रण पाते ही प्रदेश सरकार द्वारा हर दिन बाजार खोलने की परमीशन दे दी गई है, लेकिन अभी भी बाजारों के हिसाब से साप्ताहिक बंदी जारी है. जिस दिन जो बाजार बंद रहता है, उस दिन वो बाजार पूरी तरह से बंद रह रहा है, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि अब सरकार को वीकली क्लोज डे वाले दिन भी मार्केट खोलने की परमीशन दी जाए. व्यापारियों का मानना है कि आने वाले शारदीय नवरात्र से इस साल का सबसे बड़ा फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है. इसके बाद सहालग भी शुरू हो जाएंगे. ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि कोरोना के कारण छाई मंदी को दूर करने के लिए इस फेस्टिवल सीजन से हम लोगों को बड़ी उम्मीद है. अगर हम लोगों को वीकली क्लोज डे वाले दिन भी मार्केट खोलने की परमीशन मिल जाए तो ये कारोबार के लिए काफी राहत भरा होगा.

सोमवार को बंद आगरा का किनारी बाजार

जानिए किस दिन कौन सा बाजार बंद
रविवार को ये बाजार बंद
बेलनगंज, गुदडी मंसूर खा, धूलिया गंज,पफ्रीगंज, पथवारी, लेन गउशाला, छत्ता बाजार, कहचहरी घाट, पिफलिपगंज, दरेसी नंबर तीन, यमुना किनारा, न्यू मार्केट, जीवनी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर,बांस दरवाजा, मोती गंज, गली बाराभाई, नूरी दरवाजा, हींग की मंछी,संजय प्लेस।

सोमवार को ये बाजार बंद
सुभाष बाजार, तिकोनिया, शिवाजी मार्केट, छीपीटोला, दरेसी नंबर 1, 2, एमजी रोड, सांई की तकिया चौराहा से सेंटजोंस चौराहे तक,राजा की मंडी,जगदीशपुरा, बोदला, बिचपुरी रोड बोदला बाजार,आवास विकास कालोनी, मदिया कटरा,हलवाई कीबगीची,पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, माल का बाजार,लोहामंडी, नौबस्ता,शाहगंज, गोकुलपुरा, जौहरी बाजार, कसरेट बाजार, लुहारगली, रावतपाडा, तिलक बाजार,पीपलमंडी,ख्वाजा की सराय, ताजगंज, रकाबगंज, विभव नगर, जसवंत सिनेमा से फव्वारा, नाई की मंडी चौराहा, मीरा हुसैनी, छिली ईंट रोड, सदर भटटी, सेठगली, मंटोला, हास्पिटल रोड, पंचकुइया, मोती कटरा, पफव्वारा, घटिया मामू भांजा।

मंगलवार को ये बाजार बंद
काला महल, नामनेर, जीवनीमंडी, बल्केश्वर, कमला नगर, लगडे की चौकी, एमएल रोड, सुल्तानगंज, देहली गेट, एमजी रोड सेंटजोंस चौराहे से भगवान टाकीज तक, गांधी नगर, नुनिहाई, सदर बाजार, नौलक्खा, राजपुर चुंगी क्षेत्र,शमसाबाद रोड का क्षेत्र,प्रतापपुरा, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, बालूगंज, किशनगढ, नगला छउआ, सुल्तानपुरा,अर्जुन नगर, खेरिया मोड, जगनेर रोड, लालकुर्ती, बुंदूकटरा, मधु नगर, गोपालपुरा, देवरी रोड,कुतलुपुर, हरीपर्वत, स्वामीबाग, दयालबाग, ईदगाह, न्यू आगरा, मदिया कटरा, वजीरपुरा, पीर कल्यानी, बाग पफरजाना, सिकंदरा, रुनकता, घटिया आजम खां, सिटी स्टेशन रोड,शहजादी मंडी, कटरा वजीर खां, मुस्तपफा क्वारटर, रामबाग, जमुना ब्रिज, यमुना पार, हाथरस रोड, सेवला।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

error: Content is protected !!