आगरालीक्स…(28 September 2021 Agra News) आगरा नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण. दुकानदार बोले—बिना मुनादी—बिना नोटिस के की कार्रवाई…लाखों रुपये का हो गया नुकसान
बसई मंडी में हटाया अतिक्रमण
आगरा नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत मंगलवार को निगम की टीम ने फतेहाबाद रोड स्थित बसई मंडी में अतिक्रमण हटाया. टीम के महाबली ने एक ही झटके में अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया. हालांकि दुकानदारों में इसको लेकर आक्रोश है. दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम द्वारा न तो अतिक्रमण हटाने के लिए पहले से कोई नोटिस दिया गया और न ही कोई मुनादी की गई. अगर नोटिस दिया जाता तो हम पहले से ही अपने सामान को हटा लेते. लेकिन नगर निगम की टीम ने दुकानों को तोड़ दिया. इससे हमारा लाखों रुपये का नुकसान हो गया.

सड़क के दोनों ओर लगती है मंडी
बता दें कि बसई में सड़क के दोनों ओर मंडी लगाई जाती है. जिनलोगों के अतिक्रमण हटाए गए हैं उन्होंने आरोप लगाया कि केवल गरीब दुकानदारों के ही अतिक्रमण हटाए गए हैं. जो लोग पैसा दे देते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती.