Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा A day before the wedding, the girl absconded with her lover…#agranews
आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्स

A day before the wedding, the girl absconded with her lover…#agranews

158

आगरालीक्स…(18 December 2021 Firozabad News) बारात आने से पहले पड़ोसी प्रेमी के साथ फुर्र हुई युवती. घरवालों को नशीली चाय पिलाई. नकदी—जेवर भी ले गई. दूल्हे की हुई फिर इससे शादी…

फिरोजाबाद का मामला
शादियों में आए दिन कोई न कोई घटना सामने आ ही रही है. कभी दहेज की डिमांड पर शादी कैंसिल हो जाती है तो कहीं दूल्हा नशेबाज होने पर दुल्हन शादी से इनकार कर देती है. हाल में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं. अब ताजा घटना फिरोजाबाद की है. यहां शनिवार यानी आज बारात आने से पहले एक युवती अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ भाग गई. भागने से पहले उसने अपने घरवालों को नशीली चाय पिला दी जिससे वो बेहोश हो गए. युवती अपने साथ नकदी और जेवरात भी साथ ले गई. घरवालों को जब होश आया तो उन्हें युवती नहीं मिली. थाने में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. इधर दूल्हे की शादी फिर युवती की छोटी बहन के साथ की गई है.

पूरा मामला फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक युवती की शादी झलकारी नगर में रहने वाले एक युवक से हुई थी. शनिवार को बारात आनी थी. बताया जाता है कि युवती अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी. वह उससे शादी भी करना चाहती थी लेकिन परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को युवती की बारात आनी थी. इस पर शुक्रवार रात को महिला संगीत के बाद युवती ने अपने घरवालों व अन्य लोगों को नशीली चाय पिला दी जिससे वो सब बेहोश हो गए. युवती भागते समय घर से जेवरात और नकदी भी ले गई. सुबह जब घरवालों को होश आया तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई.

प्रेमी के खिलाफ मुकदमा
घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंचगई. पुलिस ने युवती की मां, बहन सहित पांच लोगों का मेडिकल परीक्षण भी कराया. इधर परिजनों ने प्रेमी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. शनिवार तक युवती की खोजबीन की गई जब​ उसका कुछ पता नहीं चला तो दूल्हा बने युवक से युवती की छोटी बहन की शादी कर दी गई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!