मुंबईलीक्स…. बालीवुड अभिनेता आमिर खान कोरोना संक्रमित, होम क्वारंटीन, सोशल मीडिया से दूरी बना चुके आमिर खान के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि अभिनेता आमिर खान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। होम क्वारंटीन हैं।
कोरोना का बरप रहा कहर
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म अभिनेता आमिर खान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।24 घंटों में सर्वाधिक संक्रमित महाराष्ट्र में सामने आए हैं। स्थिति बेकाबू होने के चलते राज्य के बीड़ में 26 मार्च से चार अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। फिल्म अभिनेता आमिर खान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह अपने घर में ही क्वॉरंटीन हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।