आगरालीक्स…(16 January 2022 Agra News) आगरा की विधानसभा सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस, सपा रालोद, बसपा के बाद आप ने भी प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। आगरा में आप पार्टी से ये लड़ेगे चुनाव
आगरा में आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनावों को लेकर अपना जोर दिखाएगी. आम आदमी पार्टी ने भी आगरा की पांच विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं.
ये हैं प्रत्याशी
आगरा कैंट प्रेम सिंह
आगरा उत्तर कपिल वाजपेयी
आगरा ग्रामीण केशव कुमार निगम
आगरा दक्षिण रामजन अब्बास
बाह से नीरज कनोरिया

आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया 14 जनवरी से चल रही है। रविवार को नामांकन प्रक्रिया बंद रही। सोमवार से 21 जनवरी तक कलेक्ट्रेट में नामांकन होंगे। भाजपा और बसपा ने सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, ये सबसे पहले नामांकन करना चाहते हैं। इसके साथ ही सपा रालोद, कांग्रेस और आप पार्टी द्वारा भी प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। ऐसे में इन पार्टियों के प्रत्याशी सोमवार को नामांकन पत्र लेने के लिए कलेक्ट्रेट में पहुंचेंगे।
आज चौधरी बाबूलाल करेंगे नामांकन
भाजपा ने फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर भाजपा के चौधरी उदयभान सिंह विधायक चुने गए थे, उनकी जगह चौधरी बाबूलाल को टिकट दी गई है। चौधरी बाबूलाल अपने जयपुर हाउस स्थित आवास से सुबह 10.30 बजे नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।