Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ A,B,C,D of IVF by Raibow IVF centre director, Embryologist Dr Keshav Malhotra in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

A,B,C,D of IVF by Raibow IVF centre director, Embryologist Dr Keshav Malhotra in Agra

123

आगरालीक्स …आगरा में जाने टेस्ट टयूब बेबी की एबीसीडी, बच्चे नहीं हैं तो निराश ना हों, यह तकनीकी है कुछ ऐसी कि गूंजने लगेगी किलकारी।
एकमात्र एम्ब्रोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा से जानिए टेस्ट टयूब बेबी की प्रक्रिया
रेनबो आईवीएफ, आगरा के डायरेक्टर एम्ब्रोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा.
बांझपन और प्रेग्नेंसी न होने पर पति और पत्नी दोनों की जांच की जाती है। महिलाओं में टयूब ब्लॉक हैं, आईयूआई फेल हो चुका है, गर्भधारण न होने का कारण नहीं पता चल रहा है तो टेस्ट टयूब बेबी का विकल्प चुन सकते हैं।टेस्ट टयूब बेबी जिसे तकनीकी भाषा में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी आईवीएफ कहा जाता है। इसका मतलब है कि सामान्य प्रक्रिया में पति पत्नी संबंध बनाते हैं, पत्नी के मैच्योर अंडाणु से पति के शुक्राणु का मिलन होता है और भ्रूण बन जाता है, यह गर्भधारण की प्रक्रिया है। यह प्राक्रतिक तरीके से नहीं हो पाती है तो इसे शरीर से बाहर किया जाता है। महिला के अंडाणु और पुरुष शुक्राणु को शरीर से बाहर टेस्ट टयूब में ​फर्टिलाइज कराया जाता है, इससे भ्रूण तैयार होते हैं, इस भ्रूण को तीन से पांच दिन तक इन्क्यूवेटर में रखा जाता है। इसके बाद भ्रूण को मां की कोख में हस्तांतरित कर दिया जाता है, नौ महीने तक शिशु मां की कोख में ही पनपता है। जिस तरह से सामान्य शिशु का जन्म होता है इसी तरह से आईवीएफ में भी शिशु का जन्म सिजेरियन और नार्मल डिलीवरी से होता है। इसलिए यह बच्चा भी सामान्य बच्चों की तरह से ही होता है, कोई कमजोरी और कमी नहीं होती है। बल्कि सामान्य बच्चों से ज्यादा स्वस्थ्य भी होता है, क्योंकि भ्रूण को हस्तांतरित करने से पहले कोई जन्मजात बीमारी तो नहीं है, इसकी भी जांच की जाती है।

अप्वाइनमेंट और जानकारी के लिए कॉल करें 7060840999, 8755170066

सवाल टेस्ट टयूब बेबी कहां कराना चाहिए
एम्ब्रोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा…
टेस्ट टयूब बेबी एक अच्छे सेंटर में कराना चाहिए, क्योंकि इसकी सफलता तकनीकी और इलाज करने वाले डॉक्टर पर निर्भर करती है। इसके सक्सेज रेट 40 फीसद तक हैं, खर्चा भी लगभग अच्छे सेंटर का एक जैसा ही है, इसलिए ऐसा सेंटर चुनना चाहिए जहां नई तकनीकी और एक्सपर्ट उपलब्ध हों।

ये टर्म जान लें
टयूब ब्लॉक महिलाओं में हर महीने एक अंडा मैच्योर होता है, यह पफेलोपियन टयूब में कुछ समय के लिए रहता है, इसी दौरान पति पत्नी के संबंध बनाने पर शुक्राणु इस अंडे से मिलता है और प्रेग्नेंसी हो जाती है, टयूब ब्लॉक होने पर यह प्रक्रिया नहीं हो पाती है।
स्पर्म मोटेलिटी प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है कि संबंध बनाने के दौरान शुक्राणु अंडे से मिले, इसके लिए शुक्राणु की मोटेलिटी और क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, इसकी भी जांच की जाती है।
एग क्वालिटी महिलाओं में एग कितने बन रहे हैं, यह मैच्योर हो रहे हैं या नहीं, इसे जानने के लिए भी जांच की जाती है
भ्रूण, एम्ब्रो टेस्ट टयूब बेबी के लिए शरीर से बाहर अंडाणु और शुक्राणु को मिलाया जाता है, इससे भ्रूण तैयार होता है, इसे दो से तीन दिन तक बाहर रखने के बाद भ्रूण को कोख में प्रत्यारोपित कर देते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!