आगरालीक्स.. आगरा में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकडा। एंटी करप्शन टीम ने आगरा के शमसाबाद में एबीआरसी को रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है।
शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की। शमसाबाद के एबीआरसी देव प्रकाश ने शिक्षक यश प्रताप सिंह चौहान से एरियर देने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, वे कई महीने से एरियर के लिए चक्कर लगा रहे थे, उन्होंने एंटी करप्शन टीम को शिकायत की।
10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकडा
टीम ने शुक्रवार को आपरेशन किया, 10 हजार रुपये रिश्वत लेकर शिक्षक को भेजा, टीम के सदस्य सादा कपडों में थे, एबीआरसी ने 10 हजार रुपये रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड लिया। टीम उसे अपने साथ ले आई।